फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कूल चलो अभियान की रैली निकली, किया गया पौधरोपण

स्कूल चलो अभियान की रैली निकली, किया गया पौधरोपण

Sun, 30 Jul 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान की रैली निकली, किया गया पौधरोपण
वैनी/विंढमगंज। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के बीआरसी केंद्र से शनिवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली को बीएसए गोरखनाथ पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों ने सब पढ़े, सब बढ़े, लड़का-लड़की एक समान आदि नारे लगाते हुए जागरूक किया। गांवों का भ्रमण कर बीआरसी पहुंचने पर नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह एवं बीएसए गोरखनाथ पटेल ने पौधरोपण किया। इसके अलावा 10 मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय भी मौजूद रहे। उधर, विंढमगंज कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को ड्रेस वितरण कर पौधरोपण किया गया। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार वितरित किया गया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, धनंजय रावत, राकेश केशरी, पंकज गोस्वामी, न्याय पंचायत प्रभारी राजकमल यादव, प्रधानाध्यापक बैजनाथ, शालिनी गुप्ता, श्वेता जायसवाल, अंजू रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed