{"_id":"597244204f1c1b4c258b4850","slug":"51500660768-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्तकाशी के लिए कांवरिया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्तकाशी के लिए कांवरिया रवाना
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। विजयगढ़ दुर्गं शुक्रवार को जल लेकर कांवरिया गुप्तकाशी के लिए रवाना होने लगे।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवद्वार में स्थित उमा-माहेश्वर मंदिर में कांवरिया जलाभिषेक करेंगे। शुक्रवार की दोपहर बाद विजयगढ़ किले पर स्थित राम सरोवर से जल लेकर कांवरिया रवाना हुए। वहीं कांवरियों के सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण करते रहे। सदर तहसील में एसडीएम विशाल यादव, सिटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा, तहसीलदार नंदलाल सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह अलग-अलग भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। राबर्ट्सगंज, शाहगंज, घोरावल और शिवद्वार में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार के बीच मेें पडने वाले सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रखने के लिए निर्देशित किया गया है।