फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   51 arrested with 617 liters of liquor

617 लीटर शराब के साथ 51 गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
51 arrested with 617 liters of liquor
जिले में अवैध शराब समेत अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटे में राबर्ट्सगंज, घोरावल समेत अन्य थाना क्षेत्रों में कई जगहों पर पुलिस ने छापा मारकर 51 लोगों को 617 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने दस क्विंटल से अधिक लहन नष्ट कराया और कई भट्टियों को तोड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की रात सदर कोतवाली पुलिस ने दस लोगों को 120 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं करमा पुलिस ने दो को 40 लीटर, पिपरी पुलिस ने तीन को 45 लीटर, रामपुर बरकोनिया पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 लीटर शराब के साथ धर दबोचा। वहीं घोरावल पुलिस ने तीन लोगों को 50 लीटर, पन्नूगंज पुलिस ने दो को 25 लीटर, ओबरा पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

शक्तिनगर पुलिस ने एक, बीजपुर पुलिस ने तीन, चोपन पुलिस ने पांच, शाहगंज पुलिस ने तीन, विंढमगंज पुलिस ने पांच, दुद्धी पुलिस ने तीन, म्योरपुर पुलिस ने पांच और रायपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed