फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   490 found corona infected including DM, three killed

डीएम सहित 490 मिले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत

Tue, 27 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
490 found corona infected including DM, three killed
डीएम सहित 490 मिले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत
विज्ञापन

- जिले में ठीक होने वालों का दर बढ़ा, एक दिन में 390 लोग हुए स्वस्थ
- अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11390, सक्रिय केस 3416
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमण की चपेट में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक हैं। कई विभागों में तो 60 फीसदी कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में वहां कामकाज प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह सहित कुल 490 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 390 लोग स्वस्थ होकर घर गए।
स्वास्थ्य विभाग से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार 490 नए संक्रमितों के मिलने से अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 11390 हो गई। वहीं बीते 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। 390 लोग स्वस्थ हुए, इसके साथ ही अब तक कुल 7836 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस तरह से रिकवरी दर 68.86 फीसदी हो चुका है। जिले में 30.02 फीसदी यानी 3416 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

पंद्रह दिन में पांच हजार संक्रमित मिले
मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 15 दिन में 4997 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इनके संपर्क में आए 29 हजार से अधिक लोगों की जांच करायी गई। अभी 2516 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि जो लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में आने वालों की जांच करायी जा रही है। सभी को सामाजिक दूरी और मास्क जरूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed