{"_id":"66ca0f456f8d9ba7830ca920","slug":"47-mm-rain-in-six-hours-one-and-a-half-feet-water-filled-on-state-highway-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117092-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छह घंटे में 47 एमएम बारिश, स्टेट हाईवे पर डेढ़ फीट भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छह घंटे में 47 एमएम बारिश, स्टेट हाईवे पर डेढ़ फीट भरा पानी
विज्ञापन
सोनभद्र/शाहगंज। जिले में शुक्रवार की रात हुई तेज बरसात से पहाड़ी नाले उफना गए हैं। तालाबों, जलाशय लबालब हो गए। महज छह घंटे में औसत 47 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा दुद्धी क्षेत्र में 72 एमएम वर्षा हुई। रॉबर्ट्सगंज और घोरावल में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक लगातार बारिश से कई जगह सड़क पानी में डूब गई। रॉबर्ट्सगंज-घोरावल स्टेट हाईवे पर शाहगंज में उसरी गांव के पास करीब तीन सौ मीटर तक डेढ फीट पानी भर गया। कई स्कूलों के परिसर में जलभराव होने से पढ़ाई बाधित हुई।
शुक्रवार को कुछ इलाकों में दिन में हल्की बारिश हुई थी। रात को मौसम बदला और घने बादल छा गए। दस बजे के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो सुबह चार बजे तक चलता रहा। करीब छह घंटे तक हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफना गए। रॉबर्ट्सगंज नगर के कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी लग गया। घोरावल जाने वाले मार्ग पर शाहगंज के पास उसरी में करीब तीन सौ मीटर तक स्टेट हाईवे पानी में डूबा रहा। पहाड़ों से तेज रफ्तार में पानी आ रहा था और सड़क से होकर दूसरे नालों, तालाबों में जाता रहा।
घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़सोत का परिसर पूरी तरह जलमग्न रहा। बच्चे घुटने के नीचे तक पानी से होते हुए कक्षाओं में पहुंचे तो वहां भी पानी लगा हुआ था। शिक्षक विद्यालय परिसर से पानी निकलवाने में लगे रहे। इसी ब्लॉक के जमगांव के परिसर में भी पानी भर गया था, जिससे पढ़ाई ठप रही। राजस्व विभाग के आंकड़ों के तहत शुक्रवार से शनिवार की सुबह तक कुल 188 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसमें सबसे ज्यादा 72 एमएम दुद्धी तहसील क्षेत्र में बरसात हुई। रॉबर्ट्सगंज में 54 और घोरावल में 44 एमएम वर्षा हुई। सबसे कम ओबरा तहसील क्षेत्र में 18 एमएम बारिश का आंकड़ा रहा।
विज्ञापन
जिले के प्रमुख बांधों की स्थिति
बांध: अधिकतम जलस्तर: वर्तमान (मीटर में)
नगवां: 354.60: 354.02
धंधरौल: 317.90: 316.59
ओबरा: 193.24: 193.00
रिहंद: 265.18: 263.77