फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   450 kg of ganja was filled in the diesel tanks of the trucks, the police were shocked when the investigation r

Sonebhadra: ट्रकों के डीजल टैंक में भरा था साढ़े चार सौ किलो गांजा, जांच में खुली पोल तो पुलिस के उड़े होश!

Wed, 07 Jun 2023 02:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 07 Jun 2023 02:45 PM IST
सार

सोनभद्र में तलाशी के दौरान ट्रकों के अंदर छिपाकर रखा गया साढ़े चार सौ किलो (साढ़े चार कविंटल) अवैध गांजा बरामद हुआ। ट्रक की बॉडी में बने एक चेंबर और अतिरिक्त डीजल टंकी में गांजा छिपाया गया था। 

विज्ञापन
450 kg of ganja was filled in the diesel tanks of the trucks, the police were shocked when the investigation r
ट्रकों के डीजल टैंक में भरा था साढ़े चार सौ किलो गांजा, जांच में खुली पोल तो पुलिस के उड़े होश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओड़िशा से गांजा लेकर मिर्ज़ापुर आ रहे दो ट्रकों को सोनभद्र पुलिस ने बुधवार की भोर में पकड़ लिया। दोनों ट्रकों के अंदर अलग से चेंबर और डीजल टंकी बनाकर गांजे की खेप छिपाई गई थी। बरामद करीब साढ़े चार सौ किलो गांजे की कीमत 45 लाख रुपये है। पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें दो जौनपुर जिले के निवासी हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

450 kg of ganja was filled in the diesel tanks of the trucks, the police were shocked when the investigation r
ट्रकों के डीजल टैंक में भरा था साढ़े चार सौ किलो गांजा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि एएसपी मुख्यालय कालू सिंह और सीओ घोरावल अमित कुमार के निर्देशन में एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगाया गया है। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार की भोर में शाहगंज थाने की पुलिस के साथ मिलकर शाहगंज-राजगढ़ मुख्य मार्ग पर बेलाव गांव के पास से घेराबंदी कर मिर्ज़ापुर और पंजाब के नंबर वाली दो ट्रकों को रोका।
तलाशी के दौरान ट्रकों के अंदर छिपाकर रखा गया साढ़े चार सौ किलो (साढ़े चार कविंटल) अवैध गांजा बरामद हुआ। ट्रक की बॉडी में बने एक चेंबर और अतिरिक्त डीजल टंकी में गांजा छिपाया गया था। पूछताछ में दोनों ट्रकों से पकड़े गए चार तस्करों की पहचान जौनपुर के खेतासराय निवासी रामलाल यादव, राशिद उर्फ दिलशाद, पंजाब के तरनातरन जिले के गोदवाल थाना क्षेत्र निवासी अमरीक सिंह और मिर्जापुर के कटरा थाना क्षेत्र निवासी गौरव के रुप में हुई। एसपी ने बताया कि बरामद गांजा की वाहन सहित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। तस्करों को सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

रास्ता बदलकर ले जा रहे थे ट्रक, पहले भी कर पहुंचा चुके हैं माल
गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पहले भी इस तरह गांजा ले जा चुके हैं। गत दो जून को ट्रक लेकर ओडिसा के संभलपुर गए। वहां ट्रक एक व्यक्ति उनसे ट्रक लेकर चला गया और करीब छह घण्टे बाद उसमें गांजा लोडकर उन्हें वापस किया। इसके बाद वह ओडिशा से रवाना हुए थे। पकड़े जाने के भय से वह रुट बदलकर चकिया से अहरौरा होते हुए रॉबर्ट्सगंज से शाहगंज, राजगढ़ के रास्ते मिर्ज़ापुर जा रहे थे। वह पहले भी यह काम कई बार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed