Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   45% applications are only for beauty parlors, tent houses and cyber centers

Sonebhadra News: स्वरोजगार के 45 फीसदी आवेदन सिर्फ ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस और साइबर सेंटर के लिए

Tue, 08 Jul 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
45% applications are only for beauty parlors, tent houses and cyber centers
स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए जिले के युवाओं ने भरपूर उत्साह दिखाया है। वह खुद का रोजगार तो करना चाहते हैं, लेकिन उनका रुझान सिर्फ चुनिंदा व्यवसाय में ही है।
विज्ञापन

कोई ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए ऋण मांग रहा है तो कोई सिलाई सेंटर, साइबर सेंटर और टेंट व्यवसाय के लिए। चालू सत्र के लिए अब तक आए आवेदनों में से 45 फीसदी सिर्फ इन चार व्यवसाय से ही जुड़े हैं।
विज्ञापन

एक जैसे व्यवसाय के लिए ही आवेदनों की भरमार ने ऋण स्वीकृत कराने में विभाग की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत उन्हें पांच लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोन सिर्फ उन्हीं को मिलना है, जो खुद से कोई उत्पादन या सेवा प्रदान करने से जुड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। दोनों ही श्रेणियों में 100 से अधिक तरह के बिजनेस मॉडल के आइडिया भी सुझाए गए हैं, मगर जिले के युवाओं का रुझान सिर्फ चार तरह के उद्यम व्यवसाय में सबसे ज्यादा है।
युवतियां और महिलाएं ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेंटर खोलने के लिए योजना का लाभ पाने को उत्सुक हैं तो युवकों का रुझान साइबर सेंटर और टेंट व्यवसाय के प्रति सबसे ज्यादा है।
आंकड़ों पर गौर करें तो चालू सत्र 2025-26 के लिए जिले को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 1700 लोगों को लाभ दिलाने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष शुरुआती तीन महीने में ही 2318 आवेदन आ चुके हैं।
इसमें 1562 आवेदन बैंकों को प्रेषित भी किए जा चुके हैं। इन आवेदनों में से 45 फीसदी आवेदन सिर्फ ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेंटर, टेंट हाउस और साइबर सेंटर खोलने के लिए आए हैं।
अब बैंक और विभाग के सामने मुश्किल है कि वह एक जैसे व्यवसाय के लिए एक ही क्षेत्र में इतने आवेदन स्वीकृत कैसे करे। फिलहाल आवेदकों की रुचि और योग्यता को आधार बनाकर सत्यापन कराया जा रहा है।


सही प्रस्ताव न देने से सात सौ से ज्यादा आवेदन रद्द
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को लेकर शासन जितना गंभीर है, उतनी गंभीरता स्थानीय स्तर पर नहीं दिख रही। अफसरों के दबाव में युवा आवेदन तो कर दे रहे हैं, लेकिन सही तरीके से प्रोजेक्ट रिपोर्ट न बनाने, व्यवसाय की पूरी जानकारी न होने और कई अन्य कारणों से उनके आवेदन पहले चरण में ही रद्द हो जा रहे हैं। इस सत्र में योजना के तहत अब तक 2318 आवेदन आए हैं, जिसमें 756 आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे आवेदकों का सही कोटेशन न देना, योजना के बारे में पूरी जानकारी न रखना प्रमुख कारण है। कइयों के नंबर भी आवेदन के बाद से बंद चल रहे हैं, जिससे विभाग उनसे संपर्क ही नहीं कर पा रहा। ब्लॉक स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों में युवाओं को सही तरीके से जानकारी देने से भी उन्हें बड़ी सहूलियत मिलती।

---
आंकड़े
लक्ष्य : 1700
आवेदन : 2318
बैंकों को भेजे : 1562
बैंकों से ऋण वितरित : 313

योजना के तहत अब तक 1562 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। 313 को ऋण भी वितरित कर दिया है। बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त होने के पीछे सही प्रस्ताव न देना ही प्रमुख वजह है। हर तरह के उद्यम से युवा जुड़ें, इसके लिए उन्हें लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। -यशवंत पाल, जिला कोऑर्डिनेटर, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article