{"_id":"5ee3b54f8ebc3e42dd7a2471","slug":"44-thousand-vehicles-in-overload-e-challan-sonbhadra-news-vns5297668125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड में 44 हजार वाहनों का कर दिया ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड में 44 हजार वाहनों का कर दिया ई-चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। ऑटोमोबाइल सेक्टर में छाई मंदी से संकट में जूझ रहे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को कोरोना काल में परिवहन विभाग ने बड़ा झटका दिया है। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सोनभद्र के एआरटीओ व मिर्जापुर आरटीओ की तरफ से दोनों जिलों के 44000 वाहन स्वामियों को ओवरलोडिंग में जुर्माना के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस मिलते ही वाहन स्वामियों में खलबली मची हुई है।
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश ने 22 मई 2020 को पत्र जारी कर संभागीय परिवहन अधिकारी मिर्जापुर को एक जनवरी 2020 से 15 मार्च 2020 तक उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवेज अथॉरिटी द्वारा संचालित टोल प्लाजा से गुजरने वाले ओवरलोड माल वाहनों का ई-चालान कर जुर्माना शुल्क वसूलने का निर्देश दिया है। जिसके अनुपालन में परिवहन विभाग सोनभद्र और मिजापुर के करीब 44000 ट्रकों के मालिकों को ऑनलाइन ई चालान भेजना शुरू कर दिया गया है। जिस पर जिले के वाहन संचालकों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पहले से ही मंदी की मार झेल रहा था। अब कोरोना महामारी के दौर में वाहनों के कागजातों के नवीनीकरण में मोहलत देने और किश्त में ब्याज माफ करने किए जाने की मांग चल रही है। वहीं दूसरी ओर पुराने वित्तीय वर्ष में गलत तरीके से ओवरलोडिंग दिखाकर जुर्माना वसूलने का तैयारी की जा रही है।