{"_id":"5c2d04a6bdec22570f348764","slug":"41546454182-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। थाना क्षेत्र के ठुरूक्की गांव में मंगलवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गड्ढे में गिर गई। इससे बाइक सवार कमलेेश कुमार (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार सुरेंद्र कुमार (18) घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घायल का उपचार निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है।
बभनी थाना क्षेत्र के लीलाडेवा गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र झरी अपने मामा के लड़के सुरेंद्र कुमार निवासी कटौली के साथ बाइक से सिंदुर टिक्का में पिकनिक मनाने गया था। रात्रि करीब दस बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर ठुरूक्की गांव में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गड्ढे में जा गिरी। बाइक की रफ्तार तेज होने के नाते कमलेश के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे सवार सुरेंद्र घायल हो गया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मामले की जानकारी बभनी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएची भेज दिया। घायल को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए हैं।