{"_id":"5c1fd840bdec2256a104e343","slug":"41545590848-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिकों ने ओवरलोडिंग बंद कराने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक मालिकों ने ओवरलोडिंग बंद कराने को किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। ट्रक यूनियन ने ओवरलोडिंग तत्काल बंद कराने के लिए रविवार को ओबरा-बग्घानाला से जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्रशर बेल्ट में मुख्यमंत्री से अपील के पोस्टर चिपकाए। ओवरलोड बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
क्रशर यूनियन के नेता नंदलाल पांडेय के साथ बैठक कर क्रशर से अंडरलोड गिट्टी लोड कराने के मुद्दे पर चर्चा किया। इसके पूर्व चोपन स्थित एक ट्रांसपोर्ट में यूनियन की एक बैठक ओबरा, चोपन के ट्रक मालिकों के साथ र्हुई। बैठक में ट्रक आपरेटरों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन जान बूझकर ट्रकों से ओवरलोडिंग कराई जा रही है। जिससे की गिट्टी, बालू के दाम अधिक बढ़ने न पाए। यदि जिला प्रशासन वास्तव में अंडरलोड परिवहन चाहता है तो लोडिंग स्थल से ही ओवरलोड रोक सकता है, लेकिन ऐसा न करते हुए ट्रकों से अवैध वसूली और कार्रवाई कर ट्रक आपरेटरों का शोषण किया जा रहा है। इसे अब कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्रशासन एक जनवरी से लोडिंग प्वाइंट से ही गिट्टी, बालू को मानक के अनुसार लोड कराना शुरू नहीं करता है तो डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह भंडारी, आद्या पांडेय, देवब्रत उपाध्याय, मोहन मिश्रा, हनुमान दास, अक्लू, नागेंद्र त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल, दीनानाथ सेठ, हरदेव सिंह, संदीप पटेल, प्रदीप मिश्र, हर्षवर्धन सिंह, संदीप पटेल, काके सरदार, राजेश पटेल, दीनदयाल पांडेय, आशीष चौबे मौजूद रहे।