{"_id":"5bfc37fabdec2241522c4c95","slug":"41543256058-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बभनी। ग्राम पंचायत में स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को अपना दल एस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को हुआ। इसमें दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक कमेटियों के कार्यकर्ताओं ने शिकरत किया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का निणरय लिया।
मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरीराम चेरो ने कहा कि कार्य्कर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने चर्चा की और कहा कि संगठन बूथ स्तर पर मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। सम्मेलन के बाद विधायक ने चौपाल लगाकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना। इसमें पेयजल, सड़क, विद्युतीकरण से जुड़ी समस्या छायी रही। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी गरीब, आदिवासी, बनवासी जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्र में बिजली, पानी, सडक की जो भी समस्या है, उसका समाधान तत्काल कराया जायेगा। विधायक ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में रमेश कुमार के साथ 30 लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर अद एस के विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा, जिला सचिव डॉ. राम प्रसाद गोंड, महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष मीरा सिंह, मान सिंह, रवि शंकर गुप्ता, राजनारायन, श्याम बिहारी, बसंती देवी मौजूद रहीं।