फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छठ घाटों के सफाई का कार्य हुआ शुरू

छठ घाटों के सफाई का कार्य हुआ शुरू

Sun, 04 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
छठ घाटों के सफाई का कार्य हुआ शुरू
सोनभद्र/विंढमगंज। छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जगह-जगह छठ घाटों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। रविवार को राबर्ट्सगंज में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने छठ घाटों का निरीक्षण किया और तालाबों के सफाई का निर्देश दिया। चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल ने रविवार को छठ पूजा के महापर्व को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों का निरीक्षण किया। राम सरोवर तालाब के आसपास पड़े कूड़े के ढेर को देख कर वहां मौजूद सफाई कर्मियों से नाराजगी जताई। सजौर नहर पर जाकर वहां लगे सफाई कर्मियों को सीढ़ियां बनाते हुए आसपास के लोगों की मदद से लंबे भीटे बनाने को कहा। उन्होंने अकड़हवा पोखरा व बढ़ौली तालाब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गप्पू जायसवाल, अजीत रावत, शीष केसरी, मनीष केसरी, धर्मवीर त्यागी, मंटू, सुजीत, अमन, दानिश खां मौजूद रहे। उधर विंढमगंज में छठ की तैयारी को लेकर सतत वाहिनी नदी के आसपास सफाई की जा रही है। इसमें लगे लोग श्रमदान करके नदी के अस्तित्व को बचाने का काम कर रहे हैं। सन क्लब सोसायटी से जुड़े सदस्य सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। राजन गुप्ता, राजकमल, आकाश सिंह, राजाराम, पंकज गुप्ता, सुशांत मौर्य, डीसी गुप्ता समेत तमाम लोग नदी की सफाई करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed