{"_id":"5b6353544f1c1b9d3e8b4ca1","slug":"41533236052-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएफ चुनाव के सभी नामांकन पत्र वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएफ चुनाव के सभी नामांकन पत्र वैध
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। सहकारी फेडरेशन लिमिटेड दुद्धी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को 13 पदों के लिए नामांकन हुआ था। बृहस्पतिवार को जांच में सभी के नामांकन पत्र वैध पाए गए। चोपन ब्लॉक से अनुसूचित सीट से सिर्फ एक पद के लिए मुरलीधर ने नामांकन किया है।
म्योरपुर ब्लॉक से दो पदों के लिए महिला सीट से सीता देवी, पुरूष सीट पर रामभगत, बभनी ब्लॉक से दो पदों के लिए महिला सीट से रेशमी देवी व पुरुष सीट से रामअधार और दुद्धी ब्लॉक से पांच सीट में से एक पद पिछड़ा से अयोध्या प्रसाद, चार सामान्य सीट से सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, सूर्यमणि प्रसाद व देव कुमार ने नामांकन किया है। दुद्धी व्यक्तिगत से तीन सामान्य सीट पर रुद्राणी देवी, संजय कुमार तिवारी व राजपाल सिंह ने नामांकन किया है। 13 पदों पर 13 लोगों ने ही नामांकन किया है और सभी के पर्चे वैध पाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी नंदलाल सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी जैसवार ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को डीसीएफ के चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए 13 पदों में 13 ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सभी नामांकन वैध मिले हैं। तीन अगस्त को नाम वापसी किया जाना है।