{"_id":"5aef51324f1c1b9c098b8849","slug":"41525633330-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीखी धूप, उमस से लोग बेहाल, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीखी धूप, उमस से लोग बेहाल, जनजीवन प्रभावित
Updated Mon, 07 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में रविवार को तीखी धूप लोगों को बेहाल किए रही। इस दिन पारा 42 डिग्री तक पहुंचने से लोग तड़प उठे। दोपहर दो बजे तक तीखी धूप रही। इसके बाद उमस की मार ने पूरे दिन शरीर को पसीने से भिगोए रखा। अवकाश का दिन होने के कारण अधिकांश लोग दिन में ज्यादातर समय घरों में ही बने रही।
सूर्योदय के साथ ही सूरज की किरणें तपन का एहसास कराने लगीं। नौ बजते-बजते बिना सिर ढंके निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में जो भी घर से बाहर निकला। कुछ देर में ही उसकी हालत बीमारों वाली हो गई। खुश्क गला पूरे दिन तड़पाए रहा। दोपहर दो बजे आसमान में बादल आने से धूप से तो राहत मिली लेकिन भारी उमस ने बिलबिला कर रख दिया। देर तक लोगों का बदन पसीने से तरबतर बना रहा। सफर कर रहे लोगों को भी खासी परेशानी हुई। गर्मी और उमस से बच्चे, बूढ़े बिलबिलाते रहे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. राजन सिंह का कहना था कि तापक्रम में उतार-चढ़ाव का क्रम इसी तरह अभी दो-तीन दिन और बने रहने की उम्मीद है। वहीं सीएमओ डा. एसपी सिंह का कहना था कि सेहत के लिए यह मौसम काफी खराब है। इसको लेकर लगातार एहतियात बरतते रहने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर हीट स्ट्रोक के साथ ही उल्टी दस्त, बुखार के साथ डिहाइड्रेशन की समस्या लोगों को चपेट में ले सकती हैं।