फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   106.19 लाख की सलखन पेयजल परियोजना को मिली मंजूरी

106.19 लाख की सलखन पेयजल परियोजना को मिली मंजूरी

Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
106.19 लाख की सलखन पेयजल परियोजना को मिली मंजूरी
सोनभद्र। शासन ने एक अरब छह करोड़ 19 लाख की सलखन पेयजल परियोजना को हरी झंडी दी है। इस परियोजना से राबर्ट्सगंज और चोपन ब्लॉक के 19 ग्राम पंचायतों में पेयजल मुहैया कराया जाएगा। जल निगम ने सलखन पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रैल से परियोजना के लिए सात पानी की टंकी, एक ट्रीटमेंट वाटर प्लांट का निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विश्व बैंक एवं भारत सरकार की सहायतित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना (नीर निर्मल परियोजना) की बैच द्वितीय में सोनभद्र चयनित है। परियोजना के तहत राबटर्सगंज ब्लॉक के 15 ग्राम पंचायत और चोपन ब्लॉक के दस ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। नीर निर्मल परियोजना के तहत सलखन पेयजल परियोजना शुरू होने जा रही है। जल निगम के अधिशासी अभियंता फणिंद्र राय ने बताया कि शासन ने एक अरब छह करोड़ 19 लाख की सलखन पेयजल परियोजना को चालू करने के लिए धन स्वीकृत कर दिया गया है। जन निगम लखनऊ द्वारा परियोजना का निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सलखन पेयजल परियोजना से राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलकप, पइका, रजधन, बेलछ, सलखन, कुरूहुल, मीतापुर, भभाइच, चिरूहुली, केवटा, कतवरिया, गोरडीहा, करकी, बघारी, मारकुंडी, करगरा, गुरदह, पटवध, अगोरी खास के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव और मजरों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। कहा कि सलखन पेयजल परियोजना को शुरू करने के लिए अलग-अलग गांवों में सात पानी की टंकी, एक ट्रीटमेंट वाटर प्लांट का निर्माण कराने के साथ ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी। कहा कि संभावना है कि अप्रैल माह से पेयजल परियोजना को कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि सलखन पेयजल परियोजना से पेयजल आपूर्ति के लिए जिन गांवों को चयनित किया गया है, उनमें गर्मी के दिनों में पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed