{"_id":"682778470e1cf105c5013894","slug":"4-hours-power-cut-everyday-in-the-name-of-fault-repair-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128445-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फॉल्ट-मरम्मत के नाम पर रोज 4 घंटे बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फॉल्ट-मरम्मत के नाम पर रोज 4 घंटे बिजली कटौती
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही। गर्मी के तेवर बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। फाॅल्ट और मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ता बेहाल है। जिला मुख्यालय पर रोजाना 3-4 घंटे बिजली कट रही है। लो वोल्टेज कोढ़ में खाज बन रहा है।
बृहस्पतिवार को दिन में सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली गुल रही तो रात में भी कटौती हुई। शुक्रवार को भी दिन में बिजली कटौती हुई। उपभाेक्ताओं का कहना है कि सर्दी के दिनों में निगम के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और अब बिजली के तार, पोल व ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के नाम पर कटौती कर रहे हैं। असमय कटौती से पानी का भी संकट बना हुआ है। उधर, पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले क्षेत्र के सभी फीडर हिंदुवारी, कुसी, खैरपुर, करमा, केकराही, भरूहा से रोस्टिंग के नाम पर बिजली गुल रह रही है। शुक्रवार को रोस्टिंग का समय सुबह 8 बजे शुरू हुआ और 11 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद दोपहर 1.57 बजे से शाम 4.47 बजे तक कटौती हुई।
छपका उपकेंद्र से ट्रांसमिशन की लाइन ट्रिप होने से इससे संबंधित इलाकों में आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत होते ही इसे चालू कर दिया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग के तहत ही बिजली कट रही है। -एके सिंह, एक्सईएन, रॉबर्ट्सगंज डिविजन।