{"_id":"67077ab5e67279f8aa0ddae0","slug":"4-feet-long-crocodile-entered-house-forest-department-team-rescued-in-sonbhadra-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : घर में घुसा चार फीट लंबा मगरमच्छ, दहशत में दरवाजा बंद कर भागे लोग; एक घंटे में किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : घर में घुसा चार फीट लंबा मगरमच्छ, दहशत में दरवाजा बंद कर भागे लोग; एक घंटे में किया गया रेस्क्यू
Thu, 10 Oct 2024 12:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:26 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में एक घर में चार फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। घर के अंदर सो रहे लोगों को आहट मिली तो टॉर्च जलाकर देखा। मगरमच्छ को देख लोग सहम उठे। सभी घर से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिए।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को किया काबू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल वन क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुआ गांव में गुरुवार को भोर में आवासीय बस्ती में एक किसान के घर में 4 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा पुलिस चौकी के तेंदुआ गांव में आवासीय बस्ती में केशव पटेल पुत्र बसंत के घर के शयन कक्ष में गुरुवार को भोर में 4 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। भोर में सोने के दौरान परिजनों को कमरे में अजीब सी सरसराहट की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
टॉर्च जलाकर परिजनों ने कमरे में इधर- उधर देखा तो चारपाई के पास मगरमच्छ को देख हैरान रह गए। दहशत में आए परिजन शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकल गए और दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ मिलने की जानकारी वन विभाग को दी गई। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी अंजनि मिश्रा के निर्देश पर वन दरोगा संतोष कुमार सिंह, वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, दशरथ पाल ओमप्रकाश पाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रस्सी व बांस के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया।
प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी अंजनि मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को भोर में तेंदुआ गांव में आवासीय बस्ती से 4 फीट लंबा मादा मगरमच्छ पकड़ा गया, जिसे मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस समय बेलन नदी, बकहर नदी व तालाबों के आसपास आवासीय बस्ती और खेतों में मगरमच्छ के भटक कर आने की संभावना है। इसलिए लोग सतर्क रहें और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी अंजनि मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को भोर में तेंदुआ गांव में आवासीय बस्ती से 4 फीट लंबा मादा मगरमच्छ पकड़ा गया, जिसे मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस समय बेलन नदी, बकहर नदी व तालाबों के आसपास आवासीय बस्ती और खेतों में मगरमच्छ के भटक कर आने की संभावना है। इसलिए लोग सतर्क रहें और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।