फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   39 villages waiting for water

39 गांवों को पानी का इंतजार 

Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के 39 गांवों को पानी देने के लिए बनी बघोर पेयजल योजना चार दशक से बेकार पड़ी है। इन गांवों के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सरकार पहले ही घोरावल ब्लॉक और उसके आसपास के इलाकों को डार्कजोन घोषित कर चुकी है। सुकृत और आसपास के इलाकों के लोग टैंकर के सहारे हैं। अब समस्या से निजात दिलाने के लिए जल निगम ने मधुपुर-सुकृत गवर्नमेंट वाटर सप्लाई स्कीम तैयार की है लेकिन यह फाइल शासन में लंबित है।  
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज और घोरावल ब्लाक के दर्जनों गांवों में दशकों से पानी बड़ी समस्या है। हर वर्ष गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी के लिए परेशान हो जाते हैं। मधुपुर इलाके में करीब अस्सी के दशक से ही पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग जनप्रतिनिधियों से की जाती रही है। उस समय मिर्जापुर जिला होने के कारण वहां से मधुपुर इलाके के सुकृत, धवठवां, खाने आजमपुर, तकिया, लोहरा, गौरही, कुतलुपुनर, बघोर, बघोरी, भवानीपुर, मुबारकपुर, मझुई, आमडीह, कम्हरिया, मधुपुर, परही, नागनार हरैया आदि गांवों  के लिए डोंगिया जलाशय से  पानी पहुंचाने की योजना तैयार की गई और जल-कल योजना से डोंगिया जलाशय के पास फिल्टर प्लांट एवं पंप, सुकृत विद्युत उपकेंद्र पर एक स्वतंत्र फीडर के साथ बघोर में पानी की टंकी  का निर्माण और पाइप लाइन  बिछाई गई। 
विज्ञापन



वर्ष 1973-74 में परियोजना ट्रायल में ही फेल हो गई। उसके बाद वर्ष 1998 में पुन: डोंगिया जलाशय से पानी उठाने के बजाय बघोर पानी टंकी के समीप बोर कर टंकी में पानी चढ़ाया गया। नया बिजली कनेक्शन भी लगवाया गया, लेकिन पानी की सप्लाई महज 12 घरों तक ही सिमट कर रह गई। जबकि आपरेटर, फीटर और चौकीदार की तैनाती शुरू से है। पिछले वित्तीय वर्ष में मधुपुर-सुकृत गवर्नमेंट वाटर सप्लाई स्कीम के तहत डोंगिया जलाशय का पानी संरक्षण कर मधुपुर-सुकृत इलाके के 39 गांवों को सात जोन में बांटकर सप्लाई योजना तैयार की गई है। फिलहाल लोगों को डोंगिया जलाशय और टैंकर का पानी ही सहारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed