फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   38 e-rickshaws seized, challan of 72

Sonebhadra News: 38 ई रिक्शा सीज, 72 का चालान

Fri, 27 Oct 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
38 e-rickshaws seized, challan of 72
सोनभद्र। नगर में नियम विरुद्ध ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार को भी यातायात पुलिस का अभियान जारी रहा। सीओ यातायात विनोद कुमार के निर्देशन में चेकिंग के दौरान 72 ई-रिक्शों का ऑनलाइन चालान किया, जबकि 38 को सीज किया गया।
विज्ञापन

सीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित रूट का पालन न करने वालों, बगैर रजिस्ट्रेशन, अत्यधिक सवारी व कम उम्र के चालकों के ई-रिक्शा संचालन करने वालों की जांच की गई। एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव, प्रवर्तन राजेश्वर यादव, यातायात प्रभारी अमित सिंह व टीएसआई राजेश सिंह यादव ने नगर के बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला चौक सहित अन्य स्थानों पर आकस्मिक जांच की। लापरवाही बरतने वाले चालकों को हिदायत भी दी गई। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि बिना नंबर आवंटित किए विक्रय करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान के खिलाफ भी जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम विरुद्ध संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed