फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   37 Anganwadi Centers Located in a Different Block; Salary Monitoring Being Conducted from Another Block

Sonebhadra News: किसी और ब्लॉक में 37 आंगनबाड़ी केंद्र, वेतन-निगरानी हो रही दूसरे ब्लॉक से

Sat, 09 May 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
37 Anganwadi Centers Located in a Different Block; Salary Monitoring Being Conducted from Another Block
सोनभद्र/रामगढ़। जिले में 37 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जिनकी मौजूदगी तो किसी और ब्लाॅक में है लेकिन वेतन भुगतान सहित विभागीय कामकाज की निगरानी दूसरे ब्लाॅक से हो रही है।
विज्ञापन

प्रकरण महज पांच साल पूर्व सृजित करमा और कोन ब्लॉक से जुड़ा है। इन केंद्रों की निगरानी के साथ ही यहां तैनात कार्यकर्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अजीबोगरीब स्थिति से गुजर रहे इन आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े मसले का हल निकालने के लिए विभागीय स्तर पर कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस प्रकरण का कोई हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 2020 में करमा और कोन ब्लाॅक का सृजन किया गया है। घोरावल और राॅबर्ट्सगंज ब्लॉक की एरिया को मिलाकर करमा और नगवां व चोपन ब्लॉक की एरिया काटकर कोन ब्लॉक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लगभग 25 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जिनका क्षेत्राधिकार अभी भी घोरावल और राॅबटर्सगंज ब्लॉक के पास पड़ा हुआ है। इसके चलते इन केंद्रों पर तैनात कार्यकर्तियों, सहायिकाओं को वेतन व अन्य विभागीय कामकाज के लिए दूसरे ब्लॉक जाना पड़ा है।

नगवां ब्लॉक के पिंडारी, चकरिया, बरहमोरी और चननी के चननी, बसुहारी, अड़गुड़, पोखरिया, सरसा, देवगढ़, बरहमोरी, सोनपिड़िया, ससनई, अलटनवा, झरिया, चकरिया, गुड़गांव, महरोहिया, कम्हवार, पिंडारी, रानीडीह आंगनबाड़ी केंद्रों की भी यही स्थिति है।
इनसे जुड़ी ग्राम पंचायतें कोन ब्लॉक में समायोजित की जा चुकी हैं लेकिन विभागीय कामकाज-निगरानी का क्षेत्राधिकार अभी भी नगवां ब्लाॅक ही बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed