{"_id":"56f02b774f1c1b4d11f14d24","slug":"36-villages-will-be-two-new-pump-irrigation-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नए पंप कैनाल से 36 गांवों की होगी सिंचाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नए पंप कैनाल से 36 गांवों की होगी सिंचाई
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के घोरावल विधान सभा क्षेत्र में 45 करोड़ 84 लाख 39 की लागत से दो नये पंप कैनाल की स्वीकृति मिली है। इसके जरिए क्षेत्र के 36 गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। अप्रैल-मई माह में इसका शुभारंभ होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्तूबर-नवंबर माह से किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलने लगेगी। मुड़िल्लाडीह-धरसड़ा पंप कैनाल की सौगात मिलने से क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष जताया है।
बताते चलें कि घोरावल विधान सभा क्षेत्र के लोग लंबे अरसे से सिंचाई सुविधा के लिए पंप कैनाल की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी मांगों को शासन ने पूरा किया है। घोरावल विधायक रमेश चंद्र दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सिंचाई मंत्री से उन्होंने पंप कैनाल की मांग उठाई थी। सरकार ने एक की जगह दो-दो पंप कैनाल मुड़िल्लाडीह और धरसड़ा की सौगात दी है। मुड़िल्लाडीह पंप कैनाल योजना की क्षमता 40 क्यूसेक है जिसकी लागत 24 करोड़ 12 लाख 79 हजार है।
इसके बनने से मुड़िल्लाडीह, ओदार, लोहधरा, मैद, जमगाई, जूड़ी, पतेरी, घोरिया, पडऱीखुर्द, पडऱीकला, खड़हरा, चौसण्डा, ओरारी, सरवट, बेलखुरी एवं मैद दो आदि गांवों के 1266 हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
धरसड़ा पंप कैनाल की क्षमता 20 क्यूसेक की है, जिसकी लागत 21 करोड़ 71 लाख छह हजार रुपये है। इसके निर्माण के बाद धरसड़ा, टेढ़ी, मरसड़ा, जैमोहरा, विसरेखी आदि गांवों के 590 हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। विधायक ने बताया कि अप्रैल और मई माह में इसका शुभारंभ किया जाएगा। आने वाले अक्तूबर और नवंबर माह में पंप कैनालों से पानी उठाकर किसानों के खेतों तक पहुंचाने का कार्य शुरू हो जाएगा।