फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3.40 lakh gas connection holders will be benefited

Sonebhadra News: 3.40 लाख गैस कनेक्शन धारकों को होगा फायदा

Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
3.40 lakh gas connection holders will be benefited
सोनभद्र। केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर एवं उज्ज्वला गैस सिलेंडर पर 200 से 400 रुपये तक सब्सिडी देने का मंगलवार को एलान किया। सरकार की इस पहल से सभी तबके के गैस कनेक्शन धारक खुश हैं। सब्सिडी का लाभ जिले के कुल 3.40 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोनभद्र जनपद में कुल करीब तीन लाख 40 हजार घरेलू गैस कनेक्शन धारक हैं। इसमें दो लाख 41 हजार 384 उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक हैं। शासन की तरफ से घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को 200 रुपये सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। वहीं उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शनधारकों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज की स्मिता केशरी ने बताया कि गैस सिलेंडर 1250 रुपये में मिलता है। घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। 200 रुपये गैस सिलेंडर का दाम सस्ता होने से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि सरकार को गैस सिलेंडर का दाम 500 रुपये तक करना चाहिए। वहीं गृहिणी किरन गिरी का कहना है कि सरकार का कदम स्वागत योग्य है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिया जाए, ताकि वे गैस पर भोजन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed