{"_id":"5cb4c9b6bdec221477610f25","slug":"31555351990-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ घायल को भिजवाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लथपथ घायल को भिजवाया अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने अपनी स्कोर्ट के वाहन से खून से लथपथ घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल मुरली (55) को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
सुबह करीब नौ बजे राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले संपर्क मार्ग पर अज्ञात वाहन साइकिल में धक्का मारते हुए निकल गया। सिर में अत्यधिक चोट लगने से साइकिल सवार अचेत हो गया। कलेक्ट्रेट से राबर्ट्र्सगंज की ओर जा रहे डीएम ने घायल को देख अपना वाहन रोक दिया। डीएसओ राकेश तिवारी ने कुछ लोगों की मदद से खून से लथपथ घायल को डीएम के स्कोर्ट वाहन में रखवा कर अस्पताल भिजवाया। डीएम ने सीएमएस और सीएमओ को घायल का बेहतर उपचार करने के साथ उसके घरवालों को सूचित करने का निर्देेश दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सड़क हादसे में घायल राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले मुरली को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।