{"_id":"5c1fd84ebdec22569c67baab","slug":"31545590862-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में मरीजों की सहायता के लिए आरोग्य मित्र तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में मरीजों की सहायता के लिए आरोग्य मित्र तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के तहत चयनित परिवारों के इलाज के लिए जिले मेें चयनित 20 अस्पतालों में मरीजों की मदद के लिए आरोग्य मित्र तैनात कर दिए गए हैं। किस अस्पताल में किस रोग का उपचार होगा, इसका भी आवंटन कर दिया गया। अभी तक चयनित परिवारों के 145 मरीजों ने ही योजना का लाभ लिया है।
आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के तहत चयनित परिवारों का पांच लाख रुपये तक मुफ्त में उपचार होगा। इस योजना के तहत चयनित जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी, सीएचसी घोरावल, दुद्धी, पीएचसी केकराही, सीएचसी म्योरपुर, बभनी, राबट्र्सगंज नगर में स्थित आदित्य हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पिटल, जीवनदीप हॉस्पिटल, कीर्तिपाली हॉस्पिटल, लाल बाल चिकित्सालय, नेशनल बाल चिकित्सालय, सहारा हॉस्पिटल, श्रेया हॉस्पिटल, राम हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर, श्वेता हॉस्पिटल, जनसेवा मसीह हॉस्पिटल बहुअरा, प्रभव हॉस्पिटल उरमौरा, प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल दुद्धी, साईं नाथ होलिस्टिक हॉस्पिटल हिंदुआरी में ऑपरेशन, दवा, भर्ती, खाना, एंबुलेंस, जांच आदि मुफ्त में होगा। आयुष्मान भारत योजना की जिला समन्यवक श्वेता मंजूल ने बताया कि चयनित अस्पतालों में मरीजों की सहायता के लिए एक-एक आरोग्य मित्र तैनात कर दिए गए हैं। इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत का गोल्डेन का कार्ड बनता है। पात्र व्यक्ति को गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए प्रधानमंत्री का पत्र, राशनकार्ड, आधारकार्ड ले जाना पड़ता है।
प्रधानमंत्री के 88538 परिवारों को वितरित किया जा चुका है। इनमें से करीब पांच हजार का गोल्डेन कार्ड बन चुका है और 145 मरीज योजना का लाभ ले चुके हैं। अगर किसी व्यक्ति को इस योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो 6307777670 और हेल्पलाइन नंबर 14555-1800111565 दर्ज करा सकता है।- धर्मेंद्र श्रीवास्तव, आयुष्मान भारत के नोडल अधिकरी / जिला मलेरिया अधिकारी