{"_id":"5beb11b4bdec226975789b17","slug":"31542132148-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत का बढ़ाया मान
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने मंगलवार को दो बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन किया। उन्होंने घोरावल विधान सभा के शाहगंज मंडल के सेक्टर परासी में खचार के बूथ अध्यक्ष संतोष द्विवेदी व परासी के बूथ अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित दोनों बूथों के समितियों के सदस्यों का अभिनंदन किया। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ हैं। पार्टी के लिए बूथ के कार्यकर्ता ही संघर्ष करके संगठन को मजबूत बनाने का काम करते हैं। देश व प्रदेश सरकार की चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करके मोदी व योगी के किये गये कार्यों को जनता में बताने का कार्य हमारे बूथ के कार्यकर्ता ही करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सशक्त नेतृत्व सिर्फ मोदी ही दे सकते हैं। हमारे बूथ के कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर सरकार के किये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं का प्रचार करें। 2019 में कड़ी मेहनत कर पुन: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस मौके पर अनूप तिवारी, नार सिंह पटेल, चंद्रकांत देव पांडेय, किसान मेार्चा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, सतेंद्र विश्वकर्मा, असगर अली, रामविलास, महावीर, वंदना देवी, अमरावती देवी, राजकुमार, संतोष द्विवेदी, अवनीश दूबे, विनय प्रकाश, विमलेश, रिंकू दूबे, अरूण शुक्ला, प्रभाकर, बच्चा शर्मा, कमलेश पासवान मौजूद रहे।