{"_id":"5b9d4e39867a557e846493ae","slug":"31537035833-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में डूबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में डूबने से महिला की मौत
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। लालटावर निवासी एक महिला शुकवार की सायं पानी भरने के दौरान कुएं में गिर गई। जब तक परिजन उसे देखते, डूबने से उसकी मौत हो गई।
लालटावर निवासी 45 वर्षीय कुसुम कली पत्नी स्व शंकर शुक्रवार की सायं अपने आवास के पास स्थित कुएं पर पानी भरने के लिए गयी थी इसी दौरान पावं फिसलने से वह कुएं में गिर गयी। बताया जाता है कि काफी देर बाद भी जब कुसुम कली अपने घर नहीं लौटी तो परिजन उकनी खोजबीन करने लगे। बाल्टी व पानी का बर्तन देख जब परिजन कुएं में देखा तो कुसुम कली कुएं में गिरी पड़ी थी। आनन-फानन में कुसुम कली को कुएं से बाहर निकाला गया परन्तु तब बहुत देर हो चुकी थी। कुसुमकली की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया। अचानक घटी इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पति के मौत के बाद कुसुमकली अपने बच्चों का लालन पोषण कर रही थी। मां की मौत स बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।