{"_id":"5b9559b5867a557f714f6f59","slug":"31536514485-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन कटौती से एनसीएल कर्मियों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन कटौती से एनसीएल कर्मियों में गुस्सा
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। एनसीएल में मेडिकेयर स्कीम के तहत कर्मियों के वेतन से कटौती किए जाने से समेत विभिन्न मांगों को पूरा न किए जाने से आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। एनसीएल की सभी परियोजनाओं में रविवार को कर्मियों ने गेट मीटिंग कर नारेबाजी की।
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हुई गेट मीटिंग में कर्मियों ने एनसीएल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने विभिन्न मांगों का जिक्र करते हुए उसे पूरा न करने का आरोप प्रबंधन पर लगाया, इसके साथ ही आंदोलन की रणनीति भी बनाई। 11 सितंबर को सभी महाप्रबंधक कार्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। 18 सितंबर से मुख्यालय सिंगरौली में धरना एवं चार अक्टूबर को कोल डिस्पैच भी बंद किया जाएगा। आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए सभी परियोजनाओं में प्रभारियों की तैनाती भी की गई है। ककरी के अध्यक्ष सचिव लाल बिहारी सिंह, राजेश सिंह, बीना के मनोज सिंह, अभिशेख सिंह, कृष्णशिला के दद्दी प्रसाद, केडी तिवारी, खड़िया के खुशहाल सिंह, अशोक उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंदोलन प्रभारी बेचूलाल, दद्दी प्रसाद, एनके सिंह, नवीन कुमार, विनोशद सिंह बघेल रविवार को परियोजनाओं का दौरा कर एकजुटता का आह्वान किया है।