{"_id":"5b2be9094f1c1bb06e8b91ab","slug":"31529604361-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में उतरा करेंट, जले उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में उतरा करेंट, जले उपकरण
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। नधिरा सब स्टेशन से बुधवार की रात हाई वोल्टेज करेंट उतरने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। जब तक लोग स्विच बंद करते तब तक रेफ्रिजरेटर, कूलर, पंखा, बल्ब, टेलीविजन आदि कई इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर खराब हो गए। इससे लोगों में आक्रोश है।
राजेश सिंह, उस्मान खान, वीरेंद्र मित्तल, बिहारी गुप्ता, पुष्पा देवी के बुधवार को आधी रात में अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से घरों की वायरिंग तार समेत इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। वहीं विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यहां तक कि घरों में बल्ब के शीशे टूट कर बिखर गए हैं। तार के जलने की दुर्गंध कमरे में फैल गई। उपभोक्ताओं ने आला अधिकारियों से लापरवाही के प्रति जिम्मेदारों पर तत्काल जांच कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। लोगों का यह भी आरोप है कि वोल्टेज हाई होने से घरों में आग भी लग सकती थी। जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी। उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते हाई वोल्टेज हुआ है। ब्रेकडाउन को दूर किया जा रहा है।