{"_id":"5aaab5164f1c1bab758b5964","slug":"31521136918-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिउटिया जंगल में नक्सलियों ने चरवाहे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिउटिया जंगल में नक्सलियों ने चरवाहे को पीटा
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले से सटे बिहार के चिउटिया जंगल में मंगलवार की शाम हथियारबंद नक्सलियों ने मवेशी चरा रहे रमेश (38) की पिटाई कर दी है। सूचना मिलते ही एसपी आरपी सिंह ने नक्सल इलाकों में तैनात फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
बिहार के चिउटिया निवासी रमेश का कहना है कि पशुओं को जंगल से लेकर गांव की ओर वह निकल रहा था। शाम करीब 5.45 बजे जंगल में हथियारों से लैश 10-12 की संख्या में नक्सली दिखे। उसने नजदीक जाकर उन लोगों से बातचीत करनी शुरू की तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। चरवाहे ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। उधर जिले से सटे चिउटिया में चरवाहे की पिटाई करने की भनक लगते ही पुलिस एलर्ट हो गई है। एसपी ने मांची, कोन, रायपुर, पन्नूगंज, विढमगंज समेत नक्सल क्षेत्र के सभी थानों और पुलिस चौकियों को अपने-अपने क्षेत्र में एलर्ट जारी किया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के सुकमा जंगल में हुए नक्सली हमले एवं चिउटिया में चरवाहे की पिटाई की सूचना मिलने के बाद बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से सटे जनपद की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है।