{"_id":"5aa41daa4f1c1bbf758b4af8","slug":"31520704938-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्र न होने पर परीक्षा केंद्र से बाहर किये थे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्र न होने पर परीक्षा केंद्र से बाहर किये थे परीक्षार्थी
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बभनी)। ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान देवनाटोला में शनिवार को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं होने के कारण केंद्र से बाहर कर दिया गया। हालांकि उन्हें पहले प्रवेश दिया गया लेकिन जब उन्होंने आधा घंटा परीक्षा दे ली, तब उन्हें केंद्र से बाहर निकाला दिया गया।
शनिवार को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में प्रभावती सिंह इंटर कालेज जरहा के दो छात्र अजीत सिंह और उमेश परीक्षा केंद्र बभनी स्थित उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने पहुंचे। बच्चों ने केंद्र व्यवस्थापक को जानकारी दी कि उनका प्रवेश पत्र खो गया है। व्यवस्थापक ने दोनों को परीक्षा कक्ष में बैठा दिया। उन्हें उत्तर पुस्तिका और परीक्षा प्रश्नपत्र भी दिया गया। लेकिन आधा घंटा बाद केंद्र व्यवस्थापक ने कॉपी, पेपर वापस लेकर उन्हें बाहर कर दिया। बच्चों को यह कहा गया कि वे अपने विद्यालय जाकर लिखवाकर लाएं कि प्रवेश पत्र नहीं है, तभी उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। दोनों परीक्षार्थी 20 किमी दूर स्थित प्रभावती सिंह इंटर कालेज पहुंचे और वहां से लिखवा कर एक घंटे बाद केंद्र पर पहुंचे। तब तक समय काफी बीत चुका था। बच्चों को प्रवेश ही नहीं दिया गया। उधर नधिरा गाव की सविता गाड़ी खराब होने के नाते एक घंटे बाद केंद्र पर पहुंची। उसे भी परीक्षा से वंचित कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक केशव प्रसाद ने कहा कि विद्यालय के स्टाफ ने बच्चों को बाहर किया है। इसमें वे कुछ नहीं कर सकते। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि वह केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।