{"_id":"597395ba4f1c1b1c658b483e","slug":"31500747194-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में लाएं तेजी, डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में लाएं तेजी, डीएम
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के लोगों ने प्रगति रिपोर्ट पढ़ी।
डीएम पीके उपाध्याय ने पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को कहा । सोशल सेक्टर के स्कीमों को मूर्त रूप देने के साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम पर ध्यान देने और लक्षित योजनाओं को हर हाल में पूरा करने को कहा। जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास परक कार्यक्रमों एवं लाभार्थी परक स्कीमों, विद्युतीकरण, सरकारी भवनों एवं अस्पतालों के निर्माण पर विशेष ध्यान देते हुए लक्षित योजनाओं के समय से पूरा करते हुए राज्य एवरेज को हर हाल में प्राप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले के सहायक विकास अधिकारी, पंचायत, खंड विकास अधिकारियों के नियंत्रण में रहकर विकास खण्डवार पंचायत राज विभाग की योजनाओं को अमलीजामा देने में मदद करें। खंड विकास अधिकारियों के नियंत्रण में रहकर एडीओ पंचायत को कार्य करना होगा। अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त, ओडीएफ कराने की कार्य में तेजी लाएं। डीएम ने कहा कि खुले में शौचमुक्त ओडीएफ के जन जागरूकता के लिए जिलेे में पांच अगस्त 2017 को प्राथमिक स्कूलों, उच्च प्राथमिक स्कूलों, हाईस्कूल एवं इण्टर कालेजों के छात्र-छात्राएं खुले मेें शौच मुक्त के संबंध में जागरूकता रैली निकालेंगे। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, केबी सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स आदि मौजूद रहे।