फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   5.23 quintal polythene recovered in raid

छापेमारी में 5.23 कुंतल पॉलिथीन बरामद

Sun, 23 Sep 2018 10:44 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 23 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
5.23 quintal polythene recovered in raid
दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन बरामद करते एसडीएम शादाब असलम। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। सरकार के रोक लगाने के बावजूद जिले में कई बड़े व्यापारी धड़ल्ले से पॉलिथीन के थैले का कारोबार कर रहे हैं। इसका खुलासा रविवार को राबट्र्सगंज में एसडीएम शादाब असलम, नपा के ईओ ने करीब 30 किराना समेत अन्य दुकानों पर छापेमारी करके किया। अधिकारियों ने  निरंक अग्रवाल के गोदाम से 5.23 कुंतल पॉलिथीन का थैला बरामद किया।
विज्ञापन


तीन दुकानों पर पॉलिथीन थैला मिलने पर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। राबर्ट्र्सगंज बाजार में शाम करीब पांच बजे से फोर्स के साथ एसडीएम, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने किराना समेत अन्य दुकानों पर पॉलिथीन के थैले की जांच शुरू की। इसकी जानकारी होते ही दुकानदारों ने दुकानों से पॉलिथीन को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मेन चौक से धर्मशाला चौक तक अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर दुकानों पर जांच की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि राबट्र्सगंज नगर निवासी निरंक अग्रवाल के गोदाम से करीब 5.23 कुंतल पॉलिथीन का थैला बरामद हुआ है। दुकानदार के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन दुकानों पर कम मात्रा में पॉलिथीन का थैला मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये जुर्माना जमा कराया गया है। जिन दुकानदारों के यहां पांच किलोग्राम से ज्यादा पॉलिथीन का थैला मिलेगा उनसे 25 हजार रुपये जुर्माना समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि थैलों में सामान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed