फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   297 vehicles were released on fake court order receipt

Sonebhadra News: कोर्ट के फर्जी आर्डर और जाली रसीद पर छुड़ाए गए थे 297 वाहन

Thu, 27 Apr 2023 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
297 vehicles were released on fake court order receipt
सोनभद्र। फर्जी रिलीज आर्डर पर थाने में बंद वाहनों को छुड़ाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में 297 वाहनों को फर्जी रिलीज आर्डर पर छुड़ाने की बात सामने आई है। इन वाहनों को न्यायालय के फर्जी आदेश व कूटरचित रसीद तैयार कर थाने से छुड़ाया गया। यह कूटरचित आदेश उन तिथियों पर जारी किए गए, जब कोविड महामारी या सार्वजनिक अवकाश के कारण न्यायालय बंद था। इस मामले में सीजेएम के आदेश पर फौजदारी लिपिक ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस संबंधित वाहन स्वामियों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में फौजदारी लिपिक ने बताया कि कुछ माह पहले परिवहन विभाग में फर्जी रिलीज आर्डर से गिट्टी-बालू लदे वाहनों को छुड़ाने का मामला उजागर हुआ था। इसकी जांच हुई तो विभाग के कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई। इसके बाद सदर कोतवाली, चोपन, म्योरपुर, हाथीनाला, विंढमगंज सहित जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज कराया गया था। जांचकर्ता तत्कालीन एआरटीओ मिर्जापुर की ओर से 30 अगस्त 2022 को सीजेएम कोर्ट को कुल 629 मोटर व्हीकल एक्ट के वादों की सूची प्राप्त कराई गई। यह बताया कि इन प्रकरणों में एक अगस्त 2021 से 31 जुलाई 2022 तक सीएजेएम कोर्ट में आदेश जारी हुआ है। इसी की रसीद एआरटीओ कार्यालय में प्राप्त कराई गई हैं। जब न्यायालय के दस्तावेज से मिलान किया गया तो 304 प्रकरणों की रसीद में त्रुटियां मिली। इसमें भी सात रसीदों की त्रुटियां मानवीय भूल वाली थी, जबकि अन्य रसीद स्पष्ट रूप से कूटरचित तरीके से तैयार किए होने की पुष्टि हुई। अधिकांश रसीदें उन तिथियों पर जारी हुई हैं, जिस तिथि पर न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश था या कोविड महामारी के कारण न्यायालय बंद था। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed