फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   276 found corona infected, including two government doctors

दो सरकारी चिकित्सक समेत 276 पाए गए कोरोना संक्रमित

Sat, 08 May 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
276 found corona infected, including two government doctors
सोनभद्र। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान दो चिकित्सक समेत 276 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अभी भी सोनांचल में संक्रमण अपनी रफ्तार बनाए हुए है। सितंबर के बाद जिले में एक बार फिर दूसरी लहर चरम पर पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों के घरों के आसपास कंटेेंनमेंट जोन बनवाया जा रहा है। वहीं राहत इस बात की है कि संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़ी है।
विज्ञापन

शनिवार को बीते 48 घंटे में 638 मरीज बढ़े हैं। जिससे जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पास पहुंच गयी है। वहीं सक्रिय मरीजों का आंकड़ा करीब तीन हजार तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन के लाख प्रयास करने के बाद भी कोरोना की चेन टूट नहीं रही है। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन दो सौ से चार सौ के बीच मरीज मिल रहे हैं। राहत भरी खबर यह है कि जिले में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में शुक्रवार की सुबह दस बजे से शनिवार की सुबह दस बजे तक राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्वी और घोरावल तहसील क्षेत्र में 276 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। इनमें दो चिकित्सक भी शामिल है। सीएमओ ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को कोरोना मरीजों की रिपोर्ट भेज दिया दिया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल का कहना है कि टीमें मरीजों के घर जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध करा रही है। टीमों को गंभीर रूप से बीमार मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed