फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   27 thousand was blown from the account by manipulating the card

कार्ड की हेराफेरी कर खाते से उड़ाए 27 हजार

Wed, 15 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
27 thousand was blown from the account by manipulating the card
म्योरपुर। मंगलवार को सुपाचूआ ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 27 हजार रुपए की निकालने का मामला प्रकाश में आया है। मोबाइल पर खाते से रुपए की निकासी का मैसेज आने पर ग्राहक ने अपना अकाउंट लॉक कराया। पीड़ित ग्राम रोजगार सेवक नंदलाल ने थाने में घटना की लिखित तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लॉक के सुपाचूआ गांव के ग्राम रोजगार सेवक नंदलाल गौड़ म्योरपुर में स्थित यूको बैंक की एटीएम से रुपये की निकासी करने गया था। एटीएम के पास वह पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उससे एटीएम कार्ड को पहले सैनेटाइज करने के लिए मांग लिया। एटीएम कार्ड सैनेटाइज करने के दौरान उस व्यक्ति ने एटीएम कार्ड को बदल दिया। नन्दलाल दूसरा एटीएम कार्ड से पैसा निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकला।
विज्ञापन

कुछ घंटों के बाद नंदलाल के मोबाइल पर निकासी का दो तीन बार मैसेज आया। मैसेज प्राप्त होते ही उसे अहसास हो गया कि उनके साथ धोखा हुआ है। जब उसने एटीएम कार्ड निकालकर देखा तो पाया कि उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ है। उसने तुरंत इसकी सूचना बैंक के कस्टमर केयर को दी और अपना खाता लॉक कराया। एसआई काशी कुशवाहा ने बताया कि घटना के संबन्ध में बैंक के कर्मचारियों से पुछताछ कर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed