फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   264 teachers of council schools transferred

Sonebhadra News: परिषदीय विद्यालयों के 264 शिक्षकों का तबादला

Tue, 01 Jul 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
264 teachers of council schools transferred
जिलेे के परिषदीय विद्यालयों में लगभग आठ साल बाद जिले के अंदर सामान्य तबादले किए गए हैं। सोमवार देर रात जारी सूचना के अनुसार कुल 264 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इनको जल्द तबादले वाले स्कूल में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते काफी समय से इन तबादलों की मांग चल रही थी। ट्रांसफर के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के पास कुल 33484 आवेदन आए थे। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2061 विद्यालय संचालित हैं। जहां 4500 से अधिक शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन

इसमें करीब आधे शिक्षक गैर जिलाें के हैं। स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का आठ साल से तबादला नहीं हुआ था। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बार गर्मी की छुट्टियों में एक के बाद एक तबादलों की प्रक्रिया अभियान चलाकर और निर्धारित समय में पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में एक सप्ताह पहले जिले के अंदर सामान्य तबादले के लिए आवेदन लिए गए थे। इसके लिए कुल 391 शिक्षकों ने आवेदन किया था। विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सोमवार देर रात इसका परिणाम जारी किया गया।
इसके तहत कुल 264 शिक्षकों का तबादला हुआ है। इनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। तबादला पाए शिक्षकों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वह पठन पाठन की प्रक्रिया को बेहतर किया जा सके।
इससे पहले 2017 में जिले के अंदर सामान्य तबादले किए गए थे। तब से काफी संख्या में शिक्षक इसके लिए इंतजार कर रहे थे। इस तबादले के बाद कई शिक्षक अपने घर से निकट स्कूल में पहुंच गये। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि स्कूल खुलने के पहले सूची आ जाने के बाद एक सप्ताह के भीतर रिलीव और ज्वाइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


जिले के अंदर सामान्य तबादले कि प्रक्रिया में 264 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। जिन्हें तय समय के भीतर अपने नवीन तैनाती वाले विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
-मुकुल आंनद पाण्डेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed