{"_id":"67003f719e38cbdcf70f52e7","slug":"26256-students-waiting-for-money-for-dress-and-shoes-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-118851-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 26256 छात्र-छात्राओं को ड्रेस-जूते के पैसे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 26256 छात्र-छात्राओं को ड्रेस-जूते के पैसे का इंतजार
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में विद्यार्थियों को इन दिनों मच्छरों से पैदा होने वाली मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव को लेकर शिक्षा विभाग भी गंभीर हुआ है। विभाग ने शिक्षकों को घर-घर जाकर मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचाने के उपाय बताने के निर्देश दिए हैं। बच्चों को फुल आस्तीन की शर्ट और पैंट पहनने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि डीबीटी के तहत धन न मिलने से 26256 छात्र-छात्राएं पूरी बांह की ड्रेस से वंचित हैं।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन 2061 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में चालू सत्र में 225510 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा सहित अन्य के लिए डीबीटी के तहत 1200 रुपये उपलब्ध कराए जाने हैं। सत्र शुरू हुए 6 माह से अधिक का समय गुजर गया है। मगर 199254 बच्चों को ही दो चरणों में डीबीटी का लाभ मिला है। इस बीच जिले में डेंगू,मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको लेकर विभाग अलर्ट है। शिक्षकों को स्कूल समय से पूर्व या बाद में घर-घर जाकर विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मलेरिया, डेंगू के लक्षण व बचाव के बारे में बताया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को इनसे बचाया जा सके। बच्चों को फुल आस्तीन की शर्ट और पैंट पहनने के निर्देश हैं। शिक्षकों को अभिभावकों को यह प्रेरित करना है कि डीबीटी से फुल आस्तीन के कपड़े खरीदें। लेकिन 26256 छात्र-छात्राओं को डीबीटी की धनराशि का इंतजार है। ऐसे में वे कहां से फुल आस्तीन का कपड़ा खरीद सकेंगे। ऐसे में मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियां मलेरिया, डेंगू की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है।
मच्छर जनित बीमारियों को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। किसी स्कूल में पानी इकठ्ठा न हो, इसके निर्देश दिए गए हैं। कई जरूरी गतिविधियों के लिए संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। -मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
000
अब शिक्षकों को कराना होगा बच्चों का जन्म पंजीकरण
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का अब जन्म पंजीकरण कराना होगा। वहीं बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नंबर व आधार कार्ड संख्या को शिक्षकों को निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
जिले में 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। यहां पिछले दिनों आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था। क्योंकि आधार से अटैच खाते में ही बच्चों के लिए ड्रेस, बैग, जूता-मोजा का पैसा भेजा जाता है। हालत यह है कि बच्चों के व उनके अभिभावकों के आधार बनवाने में ही प्रधानाचार्य व शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ी है। अब भी काफी बच्चों के अभिभावकों के आधार कार्ड नहीं बन सके हैं। इस बीच एक नई जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है। सभी विद्यार्थियों का जन्म पंजीकरण कराने की कार्यवाही प्रधानाचार्य व प्रभारी सत्र की शुरुआत में ही करेंगे। हर विद्यार्थी का जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड संख्या संबंधित पोर्टल पर भी अंकित करना होगा। वहीं शिक्षकों का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम व अन्य कार्यालय के चक्कर कौन लगाएगा। विभाग की ओर से आधार बनवाने के निर्देश भी पूर्व में दिए गए और इसके लिए कोई सुविधा नहीं दी गई।
शासन स्तर से जन्म पंजीकरण को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसका अवलोकन कर निर्देश जारी किए जाएंगे। बच्चों को इससे लाभ भी मिलेगा। -मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए