फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   24 priests banned from Jwalamukhi temple

ज्वालामुखी मंदिर के 24 पुजारी पाबंद

Sun, 08 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
24 priests banned from Jwalamukhi temple
शक्तिनगर। स्थानीय शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर के 24 पुजारियों को चैत्र नवरात्र के दृष्टिगत शक्तिनगर पुलिस ने पाबंद करने की कार्रवाई किया है। बताते चलें कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर ज्वालामुखी मंदिर पाक्षिक भव्य मेला का आयोजन होता है। पुराने विवादों को देखते हुए पुजारी परिवार के प्रथम पक्ष प्राधिकृत पुजारी हेमंत मिश्रा, देवधारी राम मिश्रा, रामजन्म मिश्रा, नर्मदा प्रसाद मिश्रा रामप्रताप मिश्रा दीनानाथ मिश्रा प्रमोद मिश्रा हरिओम मिश्रा मनोज कुमार मिश्रा संतोष कुमार मिश्रा वेदांती मिश्रा लाल बहादुर मिश्रा प्रभात मिश्रा राजकुमार मिश्रा रामाधार मिश्रा एवं द्वितीय पक्ष के श्लोकी प्रसाद मिश्रा कमलेश मिश्रा विजय मिश्रा ईश्वरी मिश्रा राधेश्याम कृष्णा प्रसाद मिश्रा मुकेश मिश्रा, शिवपूजन मिश्रा राम उग्र मिश्रा, संतोष मिश्रा को शांति भंग की आशंका में पाबंद करते हुए नोटिस तामिल कराई गई है। बताते चलें कि वर्तमान में श्री ज्वालामुखी मंदिर में समिति विवाद को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय वाराणसी में वाद लंबित है और समिति की विधिक मान्यता समाप्त हो गई है। और पुजारी परिवार द्वारा सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1860 के तहत प्रस्ताव पारित करते हुए समिति के अध्यक्ष को बहुमत के साथ बेदखल कर दिया गया है। इसी के बाद उपजे विवाद व खींचतान के दृष्टिगत पुलिस द्वारा कार्रवाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed