फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   24 new patients found again, 49 active cases

फिर मिले 24 नए मरीज, सक्रिय केस हुए 49

Sat, 08 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
24 new patients found again, 49 active cases
सोनभद्र। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। शनिवार को 24 नए मामले सामने आए। इसमें तीन सीआईएसएफ कर्मी भी शामिल हैं। नए मरीजों में सर्वाधिक 19 मरीज म्योरपुर ब्लाक के हैं, जबकि चार मरीज राबर्ट्सगंज और एक चतरा ब्लाक का है। अब कुल एक्टिव केस की संख्या 49 हो गई है। फिलहाल सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जहां 13-13 मरीज पाए गए। वहीं, शनिवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। इसमें जिले में अलग-अलग जगहों पर तैनात तीन सीआईसीएफ जवान शामिल हैं। एनटीपीसी की शक्तिनगर कॉलोनी और रेणुकूट स्थित परियोजना कॉलोनी में भी मरीजों की तेजी से संख्या बढ़ी है। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि नए मरीजों में म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में 19, चतरा ब्लॉक क्षेत्र में एक और सदर ब्लाक क्षेत्र में चार मरीज हैं।
विज्ञापन

टीका लगवाने पर मिला एक लीटर तेल
सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान टीका लगवाने वालों को एक लीटर खाद्य तेल भी प्रदान किया गया। सीएमओ चोपन ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां टीका लगवा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पूछताछ की। ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र चुरिया में निरीक्षण के दौरान 18 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सीएमओ ने टीकाकरण रजिस्टर देखा। पहली डोज के लिए 44 लोगों का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 10 का टीकाकरण हुआ था। वहीं 20 के सापेक्ष 18 ने दूसरी डोज का टीका लगवाया था। सीएमओ ने एएनएम प्रिया, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रन्नो देवी से टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। प्रथम चरण का टीका तय समय में शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed