फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2310 passengers traveling without tickets in trains caught

Sonebhadra News: ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे 2310 यात्री पकड़ाए

Mon, 04 Dec 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
2310 passengers traveling without tickets in trains caught
चोपन। धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों पर जांच के दौरान कुल 2310 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसमें बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री, महिलाओं के आरक्षित कोच में मिलने वाले ज्यादात्तर पुरुष यात्री भी शामिल थे। उनसे 10 लाख 87 हजार 625 रुपये जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग अभियान में 143 टिकट चेकिंग कर्मियों एवं आरपीएफ के जवानों को लगाया गया था। चेकिंग टीमों ने स्टेशनों एवं विभिन्न मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed