फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा

Tue, 12 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा
सोनभद्र। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को राबर्ट्सगंज में स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के तैयारी की समीक्षा की गई। आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बूथ स्तर पर तैयारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सांसद छोटेलाल खरवार, लोकसभा प्रभारी गंगा सागर दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी विद्यासागर राय ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियां चुनावी मुद्दा होंगी। दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित वर्ग के महिलाओं के आशा आंकाक्षाओं को समर्पित सरकार रही है। सरकार ने पांच वर्ष अपनी योजनाओं के माध्यम से देश के हर परिवार के हर सदस्य को लाभान्वित करने का प्रयास किया। लोकसभा प्रभारी गंगा सागर दूबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। अब लोकसभा के चुनाव का अभियान शुरू हो चुका है। पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। यही पार्टी का मूल सिद्धांत है और देश के अंतिम व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए यही भाजपा की रीति व नीति है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा की जिले में कुल पांच सम्मेलन होना है। 29 मार्च को युवा मोर्चा का सम्मेलन घोरावल विधानसभा में निश्वित हुआ है। महिला मोर्चा का सम्मेलन 25 मार्च को ओबरा विधानसभा में होगा। 28 मार्च को अनुसूचित मोर्चा का दुद्धी विधानसभा के म्योरपुर में होगा। पिछड़ा मोर्चा का सम्मेलन 31 मार्च को चकिया विधानसभा में होगा। सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी में लग जाएं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अजीत चौबे ने किया। इस दौरान गोविंद यादव, राजेंद्र सिंह पटेल, केसी जैन, रामलखन सिंह, रामसेवक खरवार, माला चौबे, अनूप तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दारा शिकोह, कमलेश चौबे, उदयनाथ मौर्या, अनिल सिंह गौतम, इं. रमेश पटेल, अजीत रावत, रंजना सिंह, विशाल पांडेय, अशोक मौर्या, ओमप्रकाश दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed