फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलवे के चेयरमैन को सौपा पत्रक

यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलवे के चेयरमैन को सौपा पत्रक

Thu, 07 Feb 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलवे के चेयरमैन को सौपा पत्रक
अनपरा (सोनभद्र)। उच्च तकनीकी, शिक्षा एवं विकास समिति अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति प्रयागराज जोन के सदस्य एसके गौतम ने बुधवार को यात्रियों के सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल अफसरों को पत्र सौंपा। गौतम ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव, यात्री सुविधा समिति, रेल मंत्रालय चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न से कटनी-सिंगरौली-चोपन रेल लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य में तेजी लाने तथा सिंगरौली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों को लंबे समय से लंबित रखने की ओर ध्यान आकर्षित कराया। गौतम ने सिंगरौली से निजामुद्दीन तक चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी को सप्ताह में दो-दो दिन भोपाल व दिल्ली अलग-अलग गाड़ियों के रूप में चलाए जाने तथा इस गाड़ी का विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed