फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कई घरों में उतरा विद्युत करेंट, दंपति झुलसे

कई घरों में उतरा विद्युत करेंट, दंपति झुलसे

Thu, 03 Jan 2019 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
कई घरों में उतरा विद्युत करेंट, दंपति झुलसे
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार की रात 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे कई घरों में करेंट उतर आया। इस दौरान एक व्यक्ति के घर में तार पिघल कर टूट गया और सो रही व्यक्ति पर गिर गया। इससे दंपति झुलस गए। दोनों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दुद्धी तहसील क्षेत्र में अक्सर तार टूटने और घरों करेेंट उतरने की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन विद्युत विभाग जर्जर तारों के मरम्मत को लेकर सजग नहीं है। इसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की रात धनौरा गांव में अचानक 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार टूटकर पास में ही स्थित ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ा। इससे अचानक लोगों के घरों में विद्युत करेंट उतर आया। एकाएक वोल्टेज बढ़ने से लोगों के घरों के इलेक्ट्रानिक्स उपकरण जल गए। वार्ड नंबर नौ निवासी संजय (25) पुत्र परशुराम व उनकी पत्नी गुड्डी (21) घर में सो रही थी। रात करीब दस बजे उनके घर में एकाएक विद्युत वोल्ट बढ़ गया और एक तार पिघल कर टूट गया। वह तार संजय के उपर गिर गया, जिससे वह करेंट से झुलस गया। पति के उपर गिरा तार हटाने के चक्कर में उसकी पत्नी गुड्डी भी करेंट की चपेट में आकर झुलस गई। यह संयोग ही रहा कि चंद मिनट में ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार वालों ने घायलावस्था में दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात करीब 11 बजे भर्ती कराया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विक्की तिवारी ने बताया कि 11 हजार वोल्ट का करंट का तार पास में स्थित ट्रांसफॉर्मर पर टूट कर गिर गया, जिससें घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed