फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   इंदिरा गांधी ने देश के विकास में दिया अहम योगदान

इंदिरा गांधी ने देश के विकास में दिया अहम योगदान

Mon, 19 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी ने देश के विकास में दिया अहम योगदान
सोनभद्र। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को विभिन्न जगहों पर मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक कर उन्हें श्रद्घांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। सेवादल, छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला कार्यालय पर कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि इंदिरा गांधी देश में हरित क्रांति लाईं। उन्होंने देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश का सर्वागिंण विकास किया। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, लवकुश प्रसाद केशरी, लालजी तिवारी, दयाराम बैसवार, कर्मराज सिंह, सोनी गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, दीपू पांडेय, अमरेश देव पांडेय, रामविलास पनिका, बसंत गोड़ मौजूद रहे। उधर सेवादल, राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। सेवादल कार्यालय पर बैठक में सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की आयु मात्र बारह तेरह वर्ष की ही थी, उन्होंने छोटे छोटे बच्चों को इकठ्ठा कर बानरी सेना का निर्माण किया। देश की आजादी और विकास में उनका अहम योगदान रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी प्रतिभा की धनी थीं। वे न केवल भारतीय राजनीति में छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी एक प्रभाव छोड़ गईं। छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने ही जिले में सोनपंप का निर्माण कराकर किसानों को समृद्ध करने का काम किया। यहां मदन श्रीवास्तव, रामानंद पांडेय, विमल चौबे, राधेश्याम पटेल, आकाश वर्मा, शांति प्रकाश पांडेय, मृदुल मिश्रा, आलोक सिंह, देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed