फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रंगेहाथ चोरी करते पकड़े गए चोर को पुलिस ने छोड़ा

रंगेहाथ चोरी करते पकड़े गए चोर को पुलिस ने छोड़ा

Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रंगेहाथ चोरी करते पकड़े गए चोर को पुलिस ने छोड़ा
सोनभद्र। जिला अस्पताल में शनिवार को चोरों ने एक व्यक्ति की जेब से 6600 निकाल लिया। इस दौरान एक चोर को रंगेहाथ पकड़ गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पीड़ित शारदा प्रसाद चोर को लेकर कोतवाली जा रहा था। रास्ते में सौ नंबर के जवानों ने चोर को हिरासत में लिया। पुलिसकर्मी चोर को कोतवाली ले जाने के बजाय उसे उसके घर ले गए और पीड़ित पर दबाव डालकर सुलह समझौता करा दिया। मामला संज्ञान में आने पर एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने सीओ विवेकानंद तिवारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोपहर करीब दो बजे सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर निवासी शारदा प्रसाद अपनी बेटी पूनम को एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगवाने के लिए ले गए थे। उनका आरोप है कि इंजेक्शन कक्ष के बाहर एक युवक उनके पैंट के पीछे वाले जेब से 6600 रुपये निकाल लिया। जेब से रुपये चोरी होने का एहसास होने पर उन्होंने मुड़कर युवक को पकड़ लिया। लेकिन उसने अपने एक साथी को रुपये देकर भगा दिया। यहां से शारदा युवक को लेकर कोतवाली के लिए निकले तभी बाइक सवार सौ नंबर के दो जवान पहुंच कर चोर को हिरासत में ले लिया। जवानों ने बोला कि कोतवाली ले चल रहे है वहीं आइए। कोतवाली शारदा पहुंचे तो वहां चोर नहीं था। शारदा का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने चोर के घर पर बुलाकर उनको 59 सौ रुपये वापस कराया। उसने कहा कि घटना की सूचना एएसपी को दे दी गई है। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने कहा कि सीओ को दो दिनों के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed