{"_id":"5b96b1b2867a557f180c3ba2","slug":"21536602546-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वा बच्चों की मौत होने पर घरवालों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़वा बच्चों की मौत होने पर घरवालों का फूटा गुस्सा
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर में स्थित प्रसवोत्तर केंद्र में रविवार की रात प्रसव के दौरान उर्मिला (24) के जुड़वा दो बच्चों की मौत हो गई। घरवालों ने स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से बच्चों की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे चौकी इंचार्ज ने घरवालों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी उर्मिला प्रसव कराने के लिए प्रसवोत्तर केंद्र पहुंची थी। लेकिन जांच करने के बाद ड्यूटी पर उपस्थित नर्सों ने उसे कुछ दिनों बाद आने को बोलकर भेज दिया। लेकिन महिला और उसके परिजन रॉबर्ट्सगंज में ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां रुक गए। देर रात दर्द होने पर पुन: परिजनों द्वारा उर्मिला को प्रसवोत्तर केंद्र ले जाया गया। यहां रात करीब एक बजे नार्मल डिलीवरी से महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दस मिनट बाद अचानक बच्चों की तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर में एक बच्चे की मौत हो गई। घरवाले दूसरे बच्चों को अन्यत्र इलाज कराने के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। इससे खफा होकर परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सोमवार की अलसुबह करीब पांच बजे परिजनों द्वारा दिए गए सूचना पर पहुंचे डॉयल 100 के पुलिस कर्मियों एवं कस्बा चौकी प्रभारी ने परिजनों को समझाते हुए शांत रहने की अपील की। परिजनों की मांग की कि दोषी डॉक्टर एवं नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कहा कि संजय की तहरीर पर मृत बच्चों का पीएम कराया गया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएमओ की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम बच्चों के मौत की जांच करेगी। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।