फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रोस्टर बनाकर दें सुपोषण अभियान का लाभ

रोस्टर बनाकर दें सुपोषण अभियान का लाभ

Fri, 07 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोस्टर बनाकर दें सुपोषण अभियान का लाभ
म्योरपुर। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुपोषण माह से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए नीति आयोग के पिरामल फाउंडेशन के कुशल त्रिपाठी ने कहा कि सुपोषण माह एक महीने तक चलना है। कहा चार सप्ताह का रोस्टर बनाकर विभिन्न आयामों के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी जानी है। कहा कि एक से आठ सितंबर तक सुपोषण मेले के आयोजन के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद नौ से 15 सितंबर तक गोद भराई व ममता दिवस का आयोजन किया जाएगा। कहा 16 से 22 सितंबर तक पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण वहां पात्रों की छटनी की जाएगी। 23 से 29 सितंबर तक लाडली दिवस व एनीमिया के बारे में विस्तार से लोगों को जागरूक किया जाएगा। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सरोज देवी ने कहा कि चारों सप्ताहों में लोगों को शपथ दिलाई जाएगी तथा प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने शपथ दिलाई गई। इसके बाद प्रभात फेरी का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पार्वती देवी, जगरानी देवी, इंदु देवी, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed