फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चार गांवों में डायरिया का प्रकोप, कईयों ने पकड़ी खाट

चार गांवों में डायरिया का प्रकोप, कईयों ने पकड़ी खाट

Sun, 05 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
चार गांवों में डायरिया का प्रकोप, कईयों ने पकड़ी खाट
सोनभद्र। नगवां ब्लॉेक के सरईगढ़, बन बहुआर, नंदना और गहिला गांव में शनिवार को डायरयिा की चपेट में आने से 20-25 लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों के सूचना देने के करीब पांच घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंच कर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में बन बहुआर, नंदना, सरईगढ़ और गहिला गांव के कुछ लोगों को उल्ट दस्त शुरू हुआ। डायरिया से पीड़ित लोगों ने घरेलू उपचार किया, लेकिन उनकी हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती गई। शनिवार की अलसुबह काफी संख्या में लोग बीमार हो गए। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सीएचसी वैनी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब पांच घंटे बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी रामकुमार सिंह, डॉ. केएन सिंह, सुनील सिंह, संतोष कुमार को लेकर सरईगढ़ पहुंच कर कैंप लगाकर मरीजों का उपचार शुरू किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने डायरिया से पीड़ित रामबली यादव, दरबारी पासवान, रमेश, बचनी, धनभागी, सीमा देवी, रंभा समेत करीब 25 लोगों का उपचार हुआ। डॉ. रामकुमार सिंह ने बताया कि बन बहुआर में डायरिया के सबसे अधिक मरीज थे। बताते चले कि कुछ दिनों पूर्व बन बहुआर में डायरिया की चपेट मेें आने से सुषमा देवी की मौत हो गई थी। मृतका के पति निनोद अभी भी बीमार है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि मरीजों की हालत सामान्य है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मी मौके पर उपचार शुरू कर दिए थे। कहा कि दूषित पानी और भोजन करने से डायरिया हुई है। कहा कि डायरिया से बचने के लिए लोग ताजा भोजन और शुद्घ पानी का सेवन करें। अगर किसी गांव मेें डायरिया फैलती है कि तो ग्रामीण तत्काल अपने नजदीकी अस्पतालों पर जाकर प्रभारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते स्वास्थ्य कर्मी मरीजों का उपचार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed