{"_id":"5aac0b564f1c1ba8768b5d94","slug":"21521224534-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने उठाई सुरक्षा और अतिक्रमण की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने उठाई सुरक्षा और अतिक्रमण की समस्या
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों की बैठक की। इसमें उन्होंने व्यापारियों की समस्या सुनी और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने अतिक्रमण, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और बाजारों में आए दिन लग रहे जाम की समस्या उठाई।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों सत्यपाल जैन, रतन लाल गर्ग ने पिछली बार हुई बैठक में दिये गए पत्र में उठाई गई समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने सभी बड़े बाजारों के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की। चोरियों पर अंकुश लगाने और पिछले दिनों हुई चोरियों के पर्दाफाश की मांग की। व्यापारियों ने राबर्ट्सगंज बाजार में रोजाना लग रहे जाम का भी मुद्दा उठाया। ओबरा व्यापार मंडल के सुशील कुमार गोयल, सुशील कुमार कुशवाहा ने ओबरा पावर हाउस के विस्तारीकरण की जद में आए ओबरा बाजार के समाप्त होने की आशंका को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। घोरावल और म्योरपुर के व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान कराया जाएगा। व्यापारी सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण रोकने की दिशा में पहल करें। पुलिस भी इसमें सहयोग करेगी ताकि अतिक्रमण की वजह से दुर्घटनाएं न हों। बैठक में शिव कुमार सावरिया, रामेश्वर दास जैन, अजहर खां, हिदायत उल्ला खां, एजाज कादरी, अशोक जैन, विमल अग्रवाल, चंदन केशरी, नीतिन अग्रवाल मौजूद रहे।