फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मांगें पूर्ण न होने पर महाप्रबंधक का करेंगे घेराव

मांगें पूर्ण न होने पर महाप्रबंधक का करेंगे घेराव

Sat, 10 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मांगें पूर्ण न होने पर महाप्रबंधक का करेंगे घेराव
सोनभद्र। रेणुका नदी में पुल का निर्माण कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी डीएम से मिले और आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि 22 मार्च तक मांगों को पूर्ण करने में सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 23 मार्च को ओबरा के गांधी मैदान में जुलूस निकालकर मुख्य महाप्रबंधक तापीय परियोजना ओबरा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीण ने कहा कि भाट क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था न होने से लोग विषम परिस्थितियों में अपनी जिंदगी जी रहे हैं। कम बारिश होने एवं अत्यधिक प्रदूषण के कारण बीमारियां तेजी से लोगों को जकड़ रही हैं। ओबरा परियोजना के प्रबंधन ने प्रशासन को पत्र भेजा है, जिसमें लिखा है कि ओबरा सी तापीय परियोजना के चहारदीवारी के बाहर एवं उसके अनुदिश मार्ग का निर्माण किया जाएगा। रेणु नदी के पार रह रहे ग्रामीण पूर्व की भांति ओबरा बाजार तथा अन्य स्थानों पर आ जा सकेंगे। परियोजना ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध नहीं करेगी। ओबरा डैम की सुरक्षा आदिवासियों की सुगमता के दृष्टिगत ओबरा हाइडिल गेट के बगल से राख की पुल की ओर जो रास्ता जा रहा है, उससे 20 मीटर दक्षिण दिशा में पुल का निर्माण कराया जाए। निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में क्षेत्रीय बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार नौकरी मिले। मांगपत्र देने में रमेश यादव, आरपी त्रिपाठी, रामचंद्र गोड़, अमरेश यादव, बृजेश तिवारी, शमीम अख्तर खां, अकमानी देवी, सत्यम मिश्रा, प्रभात पांडेय, हरिशंकर गोड़, दूधनाथ खरवार, रामविलास दूबे, शंभूनाथ पनिका, कंपनी खरवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed